PAN Aadhaar Link Status कैसे चेक करें ? घर बैठे 1 मिनट में देखें 2026 में

By Gautam Majhwar

Published on:

PAN Aadhaar Link Status

PAN Aadhaar Link Status कैसे चेक करें ? घर बैठे 1 मिनट में देखें 2026 में

भारत में पैन कार्ड (PAN) और आधार कार्ड (Aadhaar) को लिंक करवाना अब बहुत जरूरी है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक है की नही तो इस ब्लॉग पोस्ट में आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका मैने बताया है अगर आप पैन कार्ड आधार से लिंक नही है तो 2025 तक PAN–Aadhaar लिंक करना सरकार द्वारा अनिवार्य किया गया था। अगर 31 दिसंबर 2025 तक लिंक नहीं हुआ था, तो 1 जनवरी 2026 से आपका PAN Inoperative”  हो जाएगा, जिससे आयकर रिटर्न फाइल करना, बैंक काम और अन्य वित्तीय ट्रांजैक्शंस मुश्किल हो जाएंगे।

PAN और आधार लिंक है या नही

सबसे पहले आप को अपने फोन या लैपटाप मे किसी एक ब्राउज़र को ओपन कर लेना है इसके बाद आप को ब्राउज़र के सर्च बार मे आप को सर्च करना है income tax सर्च कर लेना है इसके बाद आप को Income Tax Department of India का वेबसाइट का लिंक दिखाई देगा यानि की Income Tax Department of India का वेबसाइट दिखाई देगा आप को क्या करना है Income Tax Department of India पर क्लिक कर देना है जब आप क्लिक करते है तब आप को इस तरह का पेज देखने को मिलेगा

PAN Aadhaar Link Status कैसे चेक करें ? घर बैठे 1 मिनट में देखें 2026 में

इसके बाद आप को क्या करना है आप पेज पर देखेंगे साइड मे आप को Quick Links लिखा दिखाई दे रहा होगा आप को क्या करना है उसी लाइन मे आप को नीचे जाना है वह पर आप को लिखा दिखाई देगा Link Aadhaar Status आप को उसी लिंक पर क्लिक कर देना है जब आप उस लिंक पर क्लिक करते है तब आप को एक न्यू पेज दिखाई देगा इस तरह का जैसा की आप नीचे देखा सकते है

यहा भी पढे 👉How to Check Digi Pin Number Digi Pin Kaise Pata Kare 2025

PAN Aadhaar Link Status कैसे चेक करें ? घर बैठे 1 मिनट में देखें 2026 में

अब आप को क्या करना है आप को कुछ बात का ध्यान देना है सबसे पहले आप के पास PAN CARD होना चाहिए इसके बाद आप को अपना AADHAAR CARD आप के पास होना चाहिए अगर आप के पास दोने ID कार्ड है तो आप को क्या करना है आप देखा सकते है पहला बॉक्स मिलेगा जिसमे आप को अपना PAN CARD नंबर को उस बॉक्स मे डाल देना है

इसके बाद आप को दूसरे बॉक्स मे अपने आधार कार्ड का नंबर को दूसरे बॉक्स मे डाल देना है दोनों बॉक्स को भरने के बाद आप को साइड मे लिखा मिलेगा View Link Aadhaar Status के नाम से बटन देखने को मिलेगा आप को उसी पर क्लिक कर देना है जब आप क्लिक करते है तब आप को आप का पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है की नही उसका स्टेटस आप को एक विंडोज मे दिखाई देगा जैसा की आप नीचे देखा सकते है

PAN Aadhaar Link Status कैसे चेक करें ? घर बैठे 1 मिनट में देखें 2026 में

इस विंडोज मे आप को देखने को मिलेगा की आप का पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है की नही जैसा की आप इस विंडोज  मे देखा सकते है की इस पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक है तो यहा पर लिखा है (Your PAN GMXXXXXX7M is already linked to given Aadhaar 28XXXXXXXX65) आपका पैन GMXXXXXX7M पहले से ही दिए गए आधार 28XXXXXXXX65 से जुड़ा हुआ है अगर आप का पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नही होगा तब आप को इस विंडोज मे लिखा मिलेगा “PAN is not linked with Aadhaar. Please link Aadhaar with PAN. यह लिखा आप को देखने को मिल सकता है

यहा भी पढे 👉Amazon affiliate account me Instagram link Kaise dale 2025

अगर PAN Aadhaar से लिंक नहीं है तो क्या करें?

आज के समय में PAN कार्ड और Aadhaar कार्ड को लिंक करना बहुत जरूरी हो गया है। अगर आपका या फिर आप के परिवार मे किसी का भी  PAN कार्ड Aadhaar से लिंक नहीं है तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्यो की पैन कार्ड और आधार कार्ड बहुत जरूरी आईडी कार्ड हो गया है सभी लोगो के लिए हम आप को बता दे की सरकार के नियम के अनुसार यदि PAN-Aadhaar लिंक नहीं किया जाता है, तो PAN कार्ड “Inoperative” यानी बंद कर दिया जा  सकता है, जिससे कई जरूरी  काम रुक सकते हैं।

PAN Aadhaar से लिंक क्यों जरूरी है?

Income Tax Return (ITR) भरने के लिए– PAN कार्ड का सबसे बड़ा उपयोग Income Tax Return (ITR) फाइल करने में होता है। सरकार इसी नंबर से व्यक्ति की आय और टैक्स रिकॉर्ड ट्रैक करती है।

बैंक अकाउंट खोलने के लिए-अगर आप बैंक में नया Savings Account या Current Account खोलते हैं तो PAN कार्ड देना जरूरी होता है। यह KYC के लिए जरूरी दस्तावेज है।

प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदने में-अगर आप जमीन, मकान या कार खरीदते हैं तो PAN कार्ड जरूरी होता है। इससे सरकार बड़े ट्रांजैक्शन को ट्रैक कर सकती है।

शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेश-अगर आप Share Market, Mutual Fund या Demat Account खोलना चाहते हैं तो PAN कार्ड जरूरी होता है।

पहचान पत्र (ID Proof) के रूप में-PAN कार्ड को कई जगह Identity Proof के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है, जैसे:

  • सिम कार्ड लेना

  • सरकारी दस्तावेज बनवाना

  • बैंक KYC करना

यहा भी पढे 👉UPPCL Online Bill Check Mobile Number Bijli Bill kaise download kare 2025

Income Tax वेबसाइट से PAN-Aadhaar लिंक करें

आप को पता होना चाहिए की आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन या फिर लैपटाप की मदद से अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते है जिससे आप को CSC सेंटर मे दौर भाग नही करना पड़ेगा तो आइए हम आप को स्टेप-बाय-स्टेप  बताते है की आप घर बैठे aadhar card ko pan card se kaise link kare online इस लिंक पर क्लिक करे👉 Pan- Aadhaar link 

सलाह:

अगर आपने अभी तक चेक नहीं किया है तो तुरंत चेक करें कि आपका PAN Aadhaar से लिंक है या नहीं। अगर लिंक नहीं है तो जल्द से जल्द लिंक कर लें ताकि आप को  भविष्य में कोई परेशानी न हो।

PAN Aadhaar लिंक है या नहीं कैसे चेक करें?

आप किसी एक ब्राउज़र मे जाकर Income Tax सर्च कर के Income Tax के वेबसाइट पर चले जाना है इसके बाद आप को Quick Links के लाइन मे आप को Link Aadhaar Status पर क्लिक कर के अपना पैन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर डाल कर View Link Aadhaar Status पर क्लिक कर के आप चेक कर सकते है

PAN Aadhaar लिंक करने की फीस कितनी है?

अगर आपने समय पर लिंक नहीं किया है तो PAN Aadhaar लिंक करने के लिए ₹1000 लेट फीस देनी पड़ सकती है।

PAN Aadhaar लिंक नहीं होगा तो क्या होगा?

अगर PAN Aadhaar लिंक नहीं होगा तो आपका PAN Card बंद हो सकता है और आप कई बैंकिंग और टैक्स से जुड़े काम नहीं कर पाएंगे।

Leave a Comment