E-PAN Card Download Kaise Kare (2026)

By Gautam Majhwar

Published on:

E-PAN Card Download Kaise Kare (2026)

E-PAN Card Download Kaise Kare (2026)  अगर आपका PAN Card कहीं खो गया है, खराब हो गया है, या फिर आपने नया PAN Card बनवाया है लेकिन अभी तक उसका फिजिकल कार्ड आपके घर नहीं पहुँचा है, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आज के समय में आयकर विभाग (Income Tax Department) की सुविधा की मदद से आप e-PAN Card को कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

E-PAN Card, PAN Card का डिजिटल (Electronic) रूप होता है। इसमें वही PAN Number, नाम, जन्मतिथि और अन्य सभी जानकारी होती है जो आपके फिजिकल PAN Card पर होती है। अंतर सिर्फ इतना है कि यह आपको PDF फॉर्मेट में मिलता है, जिसे आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर में सुरक्षित रख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इसे कभी भी खोलकर इस्तेमाल कर सकते हैं या प्रिंट निकालकर भी उपयोग कर सकते हैं

आजकल बैंक खाता खोलने, KYC पूरी करने, आयकर रिटर्न (ITR) भरने, म्यूचुअल फंड या शेयर मार्केट में निवेश करने, लोन के लिए आवेदन करने और कई सरकारी व निजी सेवाओं में E-PAN Card पूरी तरह मान्य (Valid) है। इसलिए अगर आपके पास फिजिकल PAN Card नहीं है, तब भी आपका काम आसानी से हो सकता है।

सबसे अच्छी बात यह है कि e-PAN Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। इसके लिए आपको किसी साइबर कैफे या सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। यदि आपका मोबाइल नंबर Aadhaar या PAN से लिंक है, तो आप घर बैठे ही OTP की मदद से कुछ ही मिनटों में अपना e-PAN Card PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

यहा भी पढे 👉Aadhar Card Se PAN Card Link Hai Ya Nahi Kaise Check Kare 2026

इस लेख में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि e-PAN Card डाउनलोड कैसे करें, इसके लिए किन चीजों की आवश्यकता होती है, PDF का पासवर्ड क्या होता है, डाउनलोड करते समय कौन-कौन सी समस्याएँ आ सकती हैं और उनका समाधान कैसे करें। अगर आप पहली बार e-PAN डाउनलोड कर रहे हैं, तो यह पूरी जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।

e-PAN Card Download Kaise Kare

सबसे पहले आप को अपने मोबाईल या लैपटॉप में किसी एक ब्राउजर को ओपन कर लेना है इसके बाद आप को ब्राउजर के सर्च बार में सर्च करना है Income Tax यह लिखा कर आप को सर्च कर देना है सर्च करने के बाद आप को Income Tax Department का वेबसाइट दिखाई देगा आप को उसी लिंक पर क्लिक कर देना है क्लिक करने के बाद आप को आप के सामने एक न्यू पेज दिखाई देगा

E-PAN Card Download Kaise Kare (2026)

आप को इस पेज में Quick Links लिखा हुआ मिलेगा आप को उसी के नीचे बॉक्स में Instant E-PAN लिखा दिखाई देगा आप को उसी पर क्लिक कर देना है इसके बाद आप के सामने एक और न्यू पेज दिखाई देगा

E-PAN Card Download Kaise Kare (2026)

 

इस पेज में आप को दो ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा एक है Get New e-PAN और दूसर है Check Status/ Download ePAN आप को Check Status/ Download e-PAN के नीचे Continue पर क्लिक कर देना है अब आप के सामने एक और न्यू पेज खुल जाएगा

यहा भी पढे 👉PAN Aadhaar Link Status कैसे चेक करें ? घर बैठे 1 मिनट में देखें 2026 में

E-PAN Card Download Kaise Kare (2026)

जहां पर आप को अपने Aadhaar Number* को डाल देना डालने के बाद आप को Continue पर क्लिक कर देना है इसके बाद आप को कुछ इस तरह का पेज दिखाई देगा

E-PAN Card Download Kaise Kare (2026)

जहां पर आप के आधार से लिंक मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा आप को उस ओटीपी को बॉक्स में डाल देना है इसके बाद आप को Continue पर क्लिक कर देना है इसके बाद आप को इस तरह का पेज दिखाई देगा

E-PAN Card Download Kaise Kare (2026)

आप को ऊपर की तरह View e-PAN लिखा दिखाई देगा और Download e-PAN का ऑप्शन दिखाई देगा अगर आप को पैन कार्ड को देखना है तो आप को आप को View e-PAN पर क्लिक कर देना अगर आप को पैन कार्ड को डाउनलोड करना है तो आप को Download e-PAN पर क्लिक कर के डाउनलोड कर लेना है

जब आप का पैन कार्ड का पीडीएफ में डाउनलोड हो जाएगा तब आप जब पीडीएफ को ओपन करेंगे तब आप को पीडीएफ ओपन करने के लिए पासवार्ड डालने को बोलेगा तब आप को अपने आधार कार्ड में जो जन्म तारीख लिखा हुआ है उसी को डाल देना है पासवर्ड के रूप में डाउनलोड की गई PDF पासवर्ड से सुरक्षित होती है। अधिकतर मामलों में Password: आपकी Date of Birth (DDMMYYYY) उदाहरण: यदि जन्मतिथि 15/08/1998 है तो Password होगा: 15081998

यहा भी पढे 👉How to Check Digi Pin Number Digi Pin Kaise Pata Kare 2025

e-PAN डाउनलोड👉 Click Here
Income Tax Department👉 Click Here
e-PAN डाउनलोड करना सीखना वीडियो गाइड👉 Video

E-PAN Card क्या है?

e-PAN Card आयकर विभाग (Income Tax Department) द्वारा जारी किया गया PAN Card का डिजिटल संस्करण है। इसमें वही PAN Number होता है जो आपके फिजिकल PAN Card पर होता है।

e-PAN का उपयोग आप इन कामों में कर सकते हैं:

  • बैंक खाता खोलने के लिए
  • ITR भरने के लिए
  • KYC कराने के लिए
  • Demat Account खोलने के लिए
  • लोन आवेदन के लिए
  • वित्तीय लेन-देन के लिए

e-PAN Card डाउनलोड करने के लिए क्या चाहिए?

  • PAN Number या Aadhaar Number
  • Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर
  • OTP प्राप्त करने के लिए मोबाइल
  • इंटरनेट कनेक्शन

e-PAN Card डाउनलोड नहीं होने का कारण क्या है?

  • Aadhaar मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
  • OTP सही दर्ज करें।
  • इंटरनेट कनेक्शन जांचें।
  • Browser Cache साफ करें।
  • कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।

e-PAN Card के फायदे

  • बिल्कुल मुफ्त
  • कुछ ही मिनटों में डाउनलोड
  • कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं
  • मोबाइल में हमेशा सुरक्षित रहता है
  • KYC में मान्य
  • Original PAN जितना ही मान्य

यहा भी पढे 👉HDFC Bank cheque book request kaise kare 2026

Q1. e-PAN Card कैसे डाउनलोड करें?

Income Tax Portal पर जाकर OTP Verify करके e-PAN डाउनलोड किया जा सकता है।

Q2. क्या e-PAN मान्य है?

हाँ, e-PAN आधार से बनाया जाता है और इनकम टैक्स के वेबसाइट से तो यह पूरी तरह से मान्य है यह हर जगह यूज किया जा सकता है

Q3. e-PAN डाउनलोड करने के लिए क्या चाहिए?

अगर पैन कार्ड आप के आधार से बनाया गया है तो आप को अपने आधार कार्ड नम्बर और आधार ओटीपी से हो जाएगा

Q4. e-PAN डाउनलोड करने में कितना समय लगता है?

पैन कार्ड को डाउनलोड करने में 5 मिनट लगा सकता है आधार कार्ड नंबर डालने पर ओटीपी आने तक में समय तक

Q5. क्या e-PAN मुफ्त है?

हाँ, अगर आप घर बैठे अपने फोन या लैपटॉप से पैन कार्ड को अधिकांश मामलों में e-PAN डाउनलोड करना मुफ्त है

Leave a Comment