Aadhaar card download kaise karen 2026

By Gautam Majhwar

Updated on:

Aadhaar card download kaise karen 2026

आधार कार्ड आज के समय में हर भारतीय नागरिक के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहचान और पते का प्रमाण ( Identity & Address Proof ) बन चुका है। बैंक खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो या किसी सरकारी योजना का लाभ उठाना हो—हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है।
अगर आपका मूल आधार कार्ड कहीं खो गया है, घर पर छूट गया है या फट गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) आपको घर बैठे ऑनलाइन e-Aadhaar डाउनलोड करने की सुविधा देता है। यह इलेक्ट्रॉनिक आधार कानूनी रूप से ओरिजिनल हार्ड कॉपी की तरह ही पूरी तरह मान्य होता है।
इस गाइड में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से मिनटों में Aadhaar card download kaise karen 2026 सकते हैं।

आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या जरूरी है?

ऑनलाइन आधार कार्ड डाउनलोड करने से पहले कुछ चीजों का ध्यान करें कि आपके पास कुछ डाक्यूमेंट मौजूद होना चाहिए:
रजिस्ट्रार मोबाइल नंबर (Registered Mobile Number): आधार से लिंक मोबाइल नंबर आप के पास  होना चाहिए, क्योंकि वेरिफिकेशन के लिए उस पर OTP (One Time Password) आएगा।

  • 12 अंकों का आधार नंबर
  • 28 अंकों की एनरोलमेंट आईडी (Enrolment ID / EID पर्ची)
  • 16 अंकों की वर्चुअल आईडी (Virtual ID / VID)

Aadhaar card download kaise karen 2026

सबसे पहले आप को अपने मोबाईल या लैपटॉप में किसी एक ब्राउजर को ओपन कर लेना है इसके बाद आप को ब्राउज़र के सर्च बार में आप को सर्च कर देना है Aadhar card आप को यह लिखा कर सर्च कर देना है इसके बाद आप को जो पहल वेबसाइट दिखाई देगा UIDAI लिखा दिखाई देगा आप को उसी पर क्लिक कर देना है क्लिक करने के बाद आप को आधार कार्ड का न्यू वाला वेबसाइट दिखाई देगा आप को स्लाईड कर के नीचे आ जाना है नीचे आने के बाद आप को इस तरह का पेज दिखाई देगा

यहा भी पढे 👉Aadhar Card Se PAN Card Link Hai Ya Nahi Kaise Check Kare 2026

Aadhaar card download kaise karen 2026

 

जहाँ लिखा होगा आधार सेवाओं तक पहुँच उसी के नीचे आप को बॉक्स दिखाई देगा आप को उसी बॉक्स में लिखा हुआ दिखाई देगा आधार डाउनलोड करे लिखा हुआ बॉक्स में दिखाई देगा आप को उसी पर क्लिक कर देना है जब आप उस पर क्लिक करते है तब आप के सामने न्यू पेज दिखाई देगा जहां लिखा होगा Welcome to my Aadhaar आप को थोड़ नीचे आ जाना है इसके बाद आप को इस तरह का पेज दिखाई देगा

Aadhaar card download kaise karen 2026

Popular Aadhaar Services लिखा हुआ दिखाई दे रहा होगा आप को इसी के नीचे बॉक्स दिखाई दे रहा होगा जहां एक बॉक्स में लिखा हुआ है Download Aadhaar आप को उसी पर क्लिक कर देना है जब आप उस पर क्लिक कर देते है तब आप को कुछ इस तरह का पेज दिखाई देगा

Aadhaar card download kaise karen 2026

आप को जो पहल बॉक्स दिखाई दे रहा है कहा लिखा है Enter your 12-digit Aadhaar number* उसी के नीचे बॉक्स में आप को अपने आधार कार्ड के 12 अंकों का आधार नंबर को डाल देना है इसके बाद आप को उसके नीचे Enter Captcha  लिखा हुआ दिखाई देगा आप को क्या करना है जैसे कैप्चा लिखा हुआ है वैसे ही जिचे बॉक्स में आप को लिखा देना है इसके बाद आप को उसके नीचे Select type लिखा दिखाई देगा

यहा भी पढे 👉PAN Aadhaar Link Status कैसे चेक करें ? घर बैठे 1 मिनट में देखें 2026 में

जहां लिखा होगा Regular और Masked अगर आप को अपने आधार कार्ड में पूरा नंबर दिखाई दे वैसा आधार कार्ड डाउनलोड करना है तो आप को Regular पर क्लिक कर देना है लेकिन अगर आप को अपने आधार कार्ड का लास्ट के 4 अंक और शुरुआती 4 अंकों को हाइड रखना है तो आप Masked के ऑप्शन पर सलेक्ट कर लेना है इसके बाद आप को नीचे Get OTP का ऑप्शन दिखाई देगा आप को उसी पर क्लिक कर देना है इसके बाद आप को इस तरह का पेज दिखाई देगा

Aadhaar card download kaise karen 2026

जहाँ पर आप के आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा आप को ओटीपी को बॉक्स में डाल देना है इसके बाद आप को Verify & Download पर क्लिक कर देना है जब आप इस पर क्लिक कर देते है तब आप का आधार कार्ड आप के ब्राउजर के डाउनलोड ऑप्शन में डाउनलोड हो जाएगा और आप के मोबाइल में भी सेव हो जाएगा

सूचना

जब आप अपने आधार कार्ड को ओपन करते है तब वह PDF format में होगा जिस पर पासवर्ड लगा होगा आप को क्या करना है अपने नाम का जो आप के आधार कार्ड में नाम लिखा हुआ है उसके 4 शब्द को लेकर और अपने जन्म तिथि के ईयर को जोड़ कर पासवर्ड आप बना लीजिए और PDF में वही पासवर्ड को डाल देने से आप का PDF यानि आप का आधार कार्ड ओपन हो जाएगा

Aadhaar card download kaise karen 2026

Aadhaar Card Download Link
Official UIDAI Website Link
Masked Aadhaar Download Link
Aadhaar Card Apps Link
Aadhaar PVC Card Order Link

 

Regular Aadhaar क्या है?

  • पूरे 12 अंक दिखाई देते हैं:
  • रेगुलर आधार में आपके 12 अंकों के आधार नंबर के सभी डिजिट साफ़-साफ़ दिखते हैं।
Masked Aadhaar क्या है
  • Masked Aadhaar: इसमें सुरक्षा की दृष्टि से शुरुआती 8 अंक छिप जाते हैं (जैसे: xxxx xxxx 1234) और केवल आखिरी के 4 अंक दिखते हैं।
  • Regular Aadhaar: इसमें कोई अंक नहीं छिपता, सभी 12 अंक पूरी तरह छपे होते हैं।
  • Aadhaar Card PDF का पासवर्ड क्या होता है? (How to Open PDF) डाउनलोड की गई आधार PDF फाइल पासवर्ड से सुरक्षित (Password Protected) होती है।
  • इसे खोलने के लिए 8 अक्षरों का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल होता है:
  • फॉर्मूला: आपके नाम के पहले 4 अक्षर (CAPITAL LETTERS में) + आपका जन्म का वर्ष (YYYY).

उदाहरण: अगर आपका नाम SURESH KUMAR है और जन्म का साल 1995 है, तो आपकी PDF का पासवर्ड होगा: SURE1995
अगर नाम केवल तीन अक्षर का है (जैसे RIA), तो नाम के पूरे 3 अक्षर और जन्म वर्ष डालें (जैसे: RIA1998)

UMANG ऐप से आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
  • अगर आप वेबसाइट की जगह मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो भारत सरकार की UMANG App से भी आधार निकाल सकते हैं
  • Google Play Store या Apple App Store से UMANG App डाउनलोड करें।
  • ऐप में लॉगिन या रजिस्टर करें
  • All Services’ में जाकर “Aadhaar Card” या “My Aadhaar” सर्च करें।
  • View/Download Aadhaar Card” पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर डालें, मोबाइल पर आए OTP को सत्यापित करें और डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर लें।

सुरक्षा

रेगुलर आधार डाउनलोड करने के बाद उसकी कॉपी हर किसी अनजान व्यक्ति या गैर-ज़रूरी जगह साझा न करें, क्योंकि इसमें आपका पूरा नंबर दिखता है। जहाँ केवल पहचान के तौर पर कार्ड दिखाना हो (जैसे होटल चेक-इन या प्राइवेट ऑफिस एंट्री), वहाँ मास्क्ड आधार देना ज़्यादा सुरक्षित माना जाता है।

यहा भी पढे 👉How to Check Digi Pin Number Digi Pin Kaise Pata Kare 2025

Q1. क्या e-Aadhaar हर जगह मान्य होता है?

हाँ, आधार अधिनियम (Aadhaar Act) के तहत e-Aadhaar और सामान्य प्रिंटेड आधार कार्ड दोनों की कानूनी मान्यता बिल्कुल समान है।

Q2. अगर आधार में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो क्या ऑनलाइन डाउनलोड हो सकता है?

नहीं, बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के OTP आधारित e-Aadhaar ऑनलाइन डाउनलोड नहीं किया जा सकता। ऐसी स्थिति में आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर बायोमेट्रिक से नया कार्ड प्रिंट कराना होगा या UIDAI की वेबसाइट से PVC Aadhaar Card ऑर्डर करना होगा (जो गैर-पंजीकृत नंबर पर भी OTP भेजकर आर्डर हो जाता है)

Q3. क्या आधार कार्ड डाउनलोड करने का कोई शुल्क लगता है?

नहीं, myAadhaar पोर्टल से e-Aadhaar PDF डाउनलोड करना पूरी तरह से निःशुल्क (Free) है।

 

Leave a Comment