Masked Aadhaar Card Download 2026 | मास्क आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें
आज के समय में आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज़ बन चुका है। जैसे हर व्यक्ति का जीवन का हिस्सा हो गया है जहां भी जाओ वहां पर आधार कार्ड कई जगह पर यूज किया जा रहा है जैसे बैंक हो या सिम कार्ड लेना हो या फिर सरकारी योजना या अन्य कामों में इसकी जरूरत पड़ता ही है। लेकिन कई बार पूरा आधार नंबर शेयर करना सुरक्षित नहीं होता। आज कल साइबर क्राइम आधार कार्ड से भी हो रहा है इस लिए हमारी सरकार Masked Aadhaar Card का उपयोग करना बेहतर विकल्प दे रही है तो आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे कि आप मास्क आधार कार्ड को 2026 में ऑनलाइन कैसे डाउनलोड कर सकते है
मास्क आधार कार्ड क्या होता है?
Masked Aadhaar Card- आधार कार्ड का एक सुरक्षित डॉक्युमेंट होता है। जिसे हम कई जगह पर यूज करते है जैसे बैंक में सिम लेना हो तब आम आधार कार्ड का उपयोग करते है इसे सुरक्षित रखने के लिए इसमें आपके आधार नंबर के पहले 8 अंक छुपे होते हैं और केवल आखिरी 4 अंक दिखाई देते हैं। उदाहरण XXXX-XXXX-1234 इससे आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहती है और पहचान भी सत्यापित हो जाती है मास्क आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए जरूरी चीजें

Masked Aadhaar डाउनलोड करने के लिए आपके पास यह चीजें होनी चाहिए:
- आधार नंबर / Enrollment ID
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- मोबाइल पर आने वाला OTP
मास्क आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें
सबसे पहले आप को अपने मोबाईल फोन या फिर लैपटॉप में किसी एक ब्राउजर को ओपन कर लेना है ओपन करने के बाद आप को ब्राउजर के सर्च बार में सर्च करना है My Aadhaar जब आप सर्च करते है तब आप को जो पहला वेबसाइट दिखाई देगा आप को उसी पर क्लिक कर देना है 👉 https://uidai.gov.in/en/ जब आप लिंक पर क्लिक करेंगे तब आप के सामने एक न्यू पेज दिखाई देगा

इस पेज में आप को नीचे की तरफ आप को Get Aadhaar का ऑप्शन दिखाई देगा आप को उसी पर क्लिक कर देना है जब आप क्लिक करेंगे तब आप को नीचे Download Aadhaar का ऑप्शन दिखाई देगा आप को उसी पर क्लिक कर देना है
यहा भी पढे 👉PAN Aadhaar Link Status कैसे चेक करें ? घर बैठे 1 मिनट में देखें 2026 में
जब आप उस पर क्लिक करते है तब आप को एक और नया पेज दिखाई देगा आप को पहले बॉक्स में आप को Enter Aadhaar Number का ऑप्शन दिखाई देगा आप को उसमें अपना आधार कार्ड का नंबर डाल देना है और दूसरे बॉक्स में Enter Captcha का ऑप्शन दिखाई देगा आप को जैसा ही कैप्चर दिखाई देगा आप को उसी तरह लिखा देना है कैप्चर डालने के बाद आप को सैंड ओटीपी पर आप को क्लिक कर देना है

इसके बाद आप को एक बॉक्स मिलेगा उसमें आप को आप के आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा आप को ओटीपी को डाल देना है इसके बाद आप जहा पर ओटीपी डालेंगे वहां पर Do you want a masked Aadhaar? का ऑप्शन दिखाई देगा आप को उस पर क्लिक कर के Verify & Download पर क्लिक कर देना है इसके बाद आप का Masked Aadhaar Card PDF फाइल डाउनलोड हो जाएगा

डाउनलोड किए गए आधार कार्ड का पासवर्ड क्या होता है?
इसके बाद जब आप आधार कार्ड का पीडीएफ को ओपन करते है तब आप को एक पासवर्ड डालना पड़ेगा तब जाकर आप का पीडीएफ ओपन होगा पासवर्ड में आप को आपके आधार कार्ड में जो नाम है उसका चार अक्षर को डाल देना है इसके बाद आप के जन्म वर्ष को डाल देना है नाम के पहले 4 अक्षर (Capital) + जन्म वर्ष
उदाहरण
नाम: RAM KUMAR
जन्म वर्ष: 1995
पासवर्ड होगा
RAMK1995
यहा भी पढे 👉How to Check Digi Pin Number Digi Pin Kaise Pata Kare 2025
Masked Aadhaar Card के क्या फायदे है
- आधार नंबर पूरी तरह सुरक्षित रहता है
- ऑनलाइन KYC के लिए उपयोगी
- पहचान के लिए वैध दस्तावेज
- धोखाधड़ी से बचाव
- आधार नंबर कोई देखा नहीं पाएगा
- इस से व्यक्ति का डेटा सेफ होता है
क्या Masked Aadhaar वैध है?
हम आप को बात दे कि UIDAI के अनुसार Masked Aadhaar पूरी तरह वैध है और इसे पहचान के प्रमाण के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
निष्कर्ष
अगर आप अपनी आधार जानकारी को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो आप को Masked Aadhaar Card का उपयोग करना सबसे अच्छा विकल्प है। आप UIDAI की वेबसाइट से कुछ ही मिनटों में Masked Aadhaar Card डाउनलोड कर सकते हैं। वो भी घर बैठे अपने मोबाईल फोन या लैपटॉप की मदद से जल्दी करे
यहा भी पढे 👉Amazon affiliate account me Instagram link Kaise dale 2025
Masked Aadhaar PDF का पासवर्ड क्या होता
आप के नाम का चार अक्षर और आप के डेट ऑफ बर्थ का इयर को डाल दे उदाहरण नाम: RAM KUMAR जन्म वर्ष: 1995 पासवर्ड होगा RAMK1995
Masked Aadhaar डाउनलोड करने के लिए क्या चाहिए?
इसके लिए आप के पास आधार कार्ड नंबर होना चाहिए और आधार से लिंक मोबाईल नंबर पर ओटीपी आयेगा
क्या Masked Aadhaar में पूरा नंबर दिखता है?
हर व्यक्ति के सुरक्षा के लिए मास्क आधार कार्ड में चार अंक ही दिखाई देता है
क्या Masked Aadhaar हर जगह मान्य है?
आप मास्क आधार कार्ड को कुछ जगह पर आप यूज कर सकते है
यहा भी पढे 👉UPPCL Online Bill Check Mobile Number Bijli Bill kaise download kare 2025

