Voter Card Download Kaise Kare? (2026) | e-EPIC PDF Online अगर आपका Voter ID Card (मतदाता पहचान पत्र) कहीं खो गया है, गलती से फट गया है, खराब हो गया है या फिर आपको किसी जरूरी काम के लिए तुरंत वोटर कार्ड की जरूरत पड़ गई है, तो अब चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। पहले ऐसे मामलों में नया वोटर कार्ड बनवाने या उसकी कॉपी प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे काफी समय और मेहनत लगती थी। लेकिन अब तकनीक की मदद से यह काम बेहद आसान हो गया है।
भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने नागरिकों की सुविधा के लिए e-EPIC (Digital Voter ID Card) की सुविधा शुरू की है। इसकी मदद से आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर से कुछ ही मिनटों में अपना डिजिटल वोटर कार्ड (PDF) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होती और यह सुविधा पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध है।
यहा भी पढे Aadhar Card Se PAN Card Link Hai Ya Nahi Kaise Check Kare 2026
e-EPIC आपके फिजिकल वोटर कार्ड का ही डिजिटल संस्करण होता है। इसे आप अपने मोबाइल में सुरक्षित रख सकते हैं, जरूरत पड़ने पर PDF के रूप में प्रिंट भी कर सकते हैं और कई जगह पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आपका मूल वोटर कार्ड अभी तक नहीं मिला है, खो गया है या खराब हो गया है, तो e-EPIC आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होता है।
अगर आपको यह नहीं पता कि वोटर कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें, EPIC Number कहां से मिलेगा, डाउनलोड करने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी, या डाउनलोड करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, तो यह लेख आपके लिए है।
इस लेख में हम आपको बिल्कुल आसान और सरल हिंदी में स्टेप-बाय-स्टेप पूरी प्रक्रिया बताएंगे। साथ ही e-EPIC से जुड़ी जरूरी जानकारी, इसके फायदे, अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ) भी साझा करेंगे, ताकि आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपना Voter ID Card डाउनलोड कर सकें।
वोटर कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें?
सबसे पहले आप को अपने मोबाईल या लैपटॉप में किसी एक ब्राउजर को ओपन कर लेना है इसके बाद आप को ब्राउजर के सर्च में आप को सर्च करना है Voter card यह सर्च आप को कर देना है जब आप सर्च करते है तब आप को वोटर कार्ड का वेबसाइट का लिंक दिखाई देगा Votar के नाम से दिखाई देगा आप को उसी पर क्लिक कर देना है इसके बाद आप को कुछ इस तरह के पेज दिखाई देगा

इसके बाद आप को ऊपर तरफ लॉगिन और साइनअप का ऑप्शन दिखाई देगा अगर आप न्यू यूजर है तो आप को एक बार अपने वोटर कार्ड के नंबर या मोबाईल नंबर से साइनअप कर लेना है
यहा भी पढे PAN Aadhaar Link Status कैसे चेक करें ? घर बैठे 1 मिनट में देखें 2026 में
जब आप साइनअप हो जाये तब आप को लॉगिन कर लेना है लॉगिन करने के बाद आप इस वेबसाइट पर लॉगिन हो जाएगे इसके बाद आप को नीचे इसी पेज में लिखा दिखाई देगा E-EPIC Download का बॉक्स दिखाई देगा आप को इसी पर क्लिक कर देना है

आप को अपना वोटर कार्ड का नंबर को बॉक्स में डाल देना है और अपना स्टेज को सलेक्ट कर लेना है इसके बाद आप को सर्च पर क्लिक कर देना है जब आप सर्च पर क्लिक कर देते है तब आप के सामने उसी पेज के नीचे आप के वोटर कार्ड का डिटेल्स दिखाई देगा जहां पर आप का वोटर कार्ड नंबर के साथ सारी डिटेल्स दिखाई देगा आप को देख लेना है आप के वोटर कार्ड से यह सारे डिटेल्स सही से मैच तो कर रहा है कि नहीं अगर मैच हो रहा है तो आप को डिटेल्स के नीचे आप के वोटर कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दिखाई देगा जिसके 4 अंक दिखाई देगा और उसी के ऊपर आप को सैंड ओटीपी का ऑप्शन दिखाई देगा आप को उसी पर क्लिक कर देना है इसके बाद आप के वोटर कार्ड से लिंक मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा आप को ओटीपी को डाल देना है
इसके बाद आप को डाउनलोड EPIC लिखा हुआ दिखाई देगा आप को उसी पर क्लिक कर के अपना वोटर कार्ड को डाउनलोड कर लेना है
| आधिकारिक वेबसाइट👉 | Links |
| Download e-EPIC👉 | Links |
| Login & Sign-Up👉 | Video |
| Download e-EPIC Video 👉 | Video |
वोटर कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या चाहिए?
- वोटर कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप के पास EPIC Number जिसे (Voter ID Number) कहा जाता है वो होना चाहिए
- वोटर कार्ड से लिंक Registered Mobile Number होना चाहिए
- वोटर कार्ड से लिंक मोबाईल नंबर ओटीपी आएगा ओटीपी होना चाहिए
- आप के फोन मे इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए
- मोबाइल या कंप्यूटर दोनों मे से एक होना चाहिए
अगर EPIC Number नहीं पता है तो क्या करें?
यदि आपको अपना EPIC Number याद नहीं है, तो वेबसाइट पर Search in Electoral Roll विकल्प का उपयोग करें।
यहां आप अपना नाम, पिता/पति का नाम, राज्य, जिला और जन्मतिथि दर्ज करके अपना EPIC Number खोज सकते हैं। 👉 यह video को देखे
e-EPIC क्या है?
e-EPIC वोटर आईडी कार्ड का डिजिटल (PDF) है। इसे आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर में सुरक्षित रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर प्रिंट भी कर सकते हैं।
वोटर कार्ड डाउनलोड करते समय ध्यान रखें
- हमेशा आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।
- OTP किसी के साथ साझा न करें।
- सही मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
- PDF डाउनलोड करने के बाद सुरक्षित स्थान पर सेव करें।
यहा भी पढे How to Check Digi Pin Number Digi Pin Kaise Pata Kare 2025
वोटर कार्ड डाउनलोड करने के फायदे
- घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटाप से तुरंत डाउनलोड करें।
- जरूरत पड़ने पर आप कहीं भी डिजिटल कॉपी दिखा सकते हैं।
- यहा PDF को आसानी से प्रिंट कर सकते हैं।
- अगर आप का कार्ड खो जाने पर तुरंत नया डिजिटल कार्ड मिल जाता है।
- मोबाइल में हमेशा सेव रहता है।
1. क्या वोटर कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है?
आप वोटर कार्ड के Election Commission की वेबसाइट से e-EPIC को मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।
2. क्या मोबाइल से वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं?
आप घर बैठे अपने Android और iPhone दोनों से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
3. क्या डाउनलोड किया हुआ e-EPIC मान्य होता है?
यहा वोटर कार्ड का पीडीएफ़ सभी e–EPIC डिजिटल वोटर आईडी का आधिकारिक संस्करण है इस लिए यहा मान्य होता है
4. अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो क्या करें?
पहले अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवाएं, उसके बाद e-EPIC डाउनलोड करें।


